Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

3 हजार के वार्षिक पास में करें हाइवे व एक्सप्रेसवे में टेंशन फ्री यात्रा, केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने की घोषणा, 15 अगस्त से पूरे देश में लागू होगी योजना

दिल्ली(YASHBHARAT.COM)। भारत में अब नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सिर्फ तीन हजार रुपये में सफर किया जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। घोषणा के अनुसार 14 अगस्त की रात 12 बजे (यानी 15 अगस्त की शुरुआत) से प्राइवेट कार मालिक राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए 3000 रूपए का पास बनवा सकेंगे। ये पास केवल 200 एनएचएआइ टोल प्लाजा पर मान्य होंगे और एक साल के लिए वैध रहेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि देश में जल्द ही वार्षिक फास्टैग को शुरू किया जा रहा है। इस पास को 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जाएगा जो एक साल तक के लिए प्रभावी होगा। इस पास के लिए लोगों को तीन हजार रुपये का शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा है कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

इन वाहनों को मिलेगा पास

केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस तरह के पास को गैर व्यवसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। जिसमें कार, वैन, जीप शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्यवसायिक छोटे वाहन और ट्रक, बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।

यहां मान्य होगा पास

फास्टैग आधारित वार्षिक पास को देश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर मान्य होगा। हालांकि इसे जारी करने के एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस पास को राजमार्ग यात्रा एप के साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही एमओआरटीएच की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

इनको मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की सुविधा को शुरू करने का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे का उपयोग करते हैं। मौजूदा व्यवस्था में लोगों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज करवाना होता है, जिसमें हजारों रुपये का टोल देना पड़ता है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सिर्फ तीन हजार रुपये में ही लोगों को एक साल तक बिना रिचार्ज किए ही सफर करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा टोल बूथ पर लगने वाली लाइन भी कम होगी, जिससे लोगों के समय की बचत भी हो पाएगी।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक