Site icon Yashbharat.com

अहमदाबाद में पिता ने घर में बनी वेदी पर बेटे की दी ‘बलि’, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मिसाल: पिता की याद में दो बेटों का अनोखा प्रेम, घर का नक्शा बदला पर पेड़ को नहीं कटने दिया

मिसाल: पिता की याद में दो बेटों का अनोखा प्रेम, घर का नक्शा बदला पर पेड़ को नहीं कटने दिया

अहमदाबाद में पिता ने घर में बनी वेदी पर बेटे की दी ‘बलि’, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका स्थित विंछिया गांव से अंधविश्वास और क्रूरता की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही 10 वर्षीय इकलौते बेटे की घर में स्थापित देवी की वेदी पर कथित तौर पर पटक-पटककर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खून से सने शव के पास ही चारपाई पर सो गया। साणंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नरेश पटेल पेशे से खेतिहर मजदूर है। करीब 10 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी भारतीबेन अपने मायके चली गई थी। बेटे करण की पढ़ाई और स्कूल होने के कारण मां उसे पिता के पास ही छोड़ गई थी।

रविवार रात एक पड़ोसी ने भारतीबेन को फोन कर घर में अनहोनी की सूचना दी। रात करीब 9:30 बजे जब महिला अपने गांव पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसका 10 साल का मासूम बेटा खून से लथपथ हालत में चारपाई पर मृत पड़ा था और उसके सिर व माथे पर गंभीर चोट के निशान थे।

अंधविश्वास और ‘भुवा’ न बनने का अजीबो-गरीब तर्क

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, आरोपी नरेश पटेल भी उसी चारपाई पर लेटा हुआ था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे लगे थे। जब पत्नी ने बेटे की मौत के बारे में पूछा, तो नरेश ने बताया कि उसके पिता देवी के ‘भुवा’ (स्थानीय समुदाय में देवी-देवताओं के साथ मध्यस्थता करने वाला अनुष्ठानकर्ता) थे और उनके बाद उसने यह जिम्मेदारी संभाली थी।आरोपी ने दावा किया कि उसने अपने इकलौते बेटे की ‘बलि’ इसलिए दे दी ताकि उसकी मौत के बाद परिवार में कोई भी दूसरा व्यक्ति ‘भुवा’ न बन सके।

पैरों से पकड़कर वेदी पर पटका, फिर डंडे से किया वार

साणंद पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौहान ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। शिकायतकर्ता मां के अनुसार, आरोपी पिता ने मासूम करण को पैरों से पकड़कर घर में बनी देवी की वेदी के सामने 2 से 3 बार फर्श पर पटका और फिर डंडे से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

सूचना मिलने के बाद साणंद पुलिस ने आरोपी नरेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version