Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

शहर विकास में पत्रकारों की भूमिका अहम्

कटनी। श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला सम्मेलन विगत दिवस चौरसिया गार्डन में आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल एवं विशिष्ट अतिथि कलेक्टर अविप्रसाद, परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकान्त बाजपेई, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, रीवा के संभागीय अध्यक्ष के जी शर्मा एवं पत्रकार गृह निर्माण समिति के प्रमुख सुरेश काम्बले तथा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन,माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया.।

श्रमजीवी पत्रकार परिषद् का जिला सम्मेलन आयोजित

कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार शहर के विकास में एक अहम भूमिका निभाते आए हैं। शहर की समस्याओं की पत्रकारों ने अपने माध्यम से जो आवाज उठाई उसको हल करने के यथासंभव प्रयास किए गए आज इस मंच के माध्यम से मैं यह भी बताना चाहता हूं कि कटनी में पीपीपी मेडिकल कॉलेज की जगह पूर्णतः सरकारी बने इसके लिए भी मेरे द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।

जिसमें मुझे पत्रकारों की सहयोग की अपेक्षा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच पत्रकार एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

समाचारों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण समस्याओं की जानकारी अखबारों के माध्यम से मिलती आई है, जिस पर प्रशासनिक स्तर पर संज्ञान में लेकर समाधान किया जाता रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 साल से पत्रकार देश के विकास में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं लेकिन सरकार ने आज तक पत्रकारों के लिए ना तो कोई सुविधा दी है और ना ही सुरक्षा के लिए कोई कानून बनाया है आज जरूरी है सरकार पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करे साथ ही अधिमान्यता की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जावे . जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने अपने उद्बोधन में वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के गिरते स्तर के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार पत्रकारिता को चौथे स्तंभ कहा जाता है तो हमें पूरी ईमानदारी से सच को सामने लाकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

सम्मलेन के दौरान प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिज्म का उदघाटन भी अतिथियों द्वारा किया गया . कार्यक्रम का संचालन कवि रमाकांत निगम ने किया. पत्रकार सम्मेलन में शहर के साथ साथ सतना,रीवा, पन्ना, शहडोल एवं ढीमरखेड़ा स्लीमनाबाद, बहोरीबंद बाकल, कैमोर, विजयराघवगढ़ बरही आदि क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थित उल्लेखनीय रही.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम