Site icon Yashbharat.com

शिवाजी वार्ड में 200 रूपए वर्गफीट के हिसाब से बिक रही शासकीय जमीन, पार्षद की मिलीभगत से हो रही अवैध प्लाटिंग

Screenshot 20250208 145310 Chrome

शिवाजी वार्ड में 200 रूपए वर्गफीट के हिसाब से बिक रही शासकीय जमीन, पार्षद की मिलीभगत से हो रही अवैध प्लाटिं

कटनी। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 शिवाजी वार्ड में शासकीय जमीन में कब्जा करके 200 वर्गफीट के हिसाब से बेचने का मामला प्रकाश में आया है। एक पार्षद के द्धारा यह सब किया जा रहा है और करोड़ों की शासकीय भूमि को कौडिय़ों के दाम पर विक्रय किया जा रहा है। यह सब जिला मुख्यालय में होने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मामले में हल्का पटवारी की भी सांठगांठ होना बताया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने बताया कि नगर निगम के शिवाजी वार्ड की बजरंग नगर कालोनी के आसपास काफी मात्रा में शासकीय भूमि खाली पड़ी है। जिस पर भूमाफिया सक्रिय हैं और पार्षद की मिलीभगत से शासकीय भूमि पर कब्जा करके उस पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। बताया जाता है कि करोड़ों की इस शासकीय भूमि पर कौडिय़ों के दाम प्लाट काटकर बेंचे जा रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version