Site icon YASHBHARAT.COM

लाल किला क्षेत्र में अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश, फर्जी पर्चियां व नकदी बरामद 4. बकाया न चुकाने पर रद्द हो चुका था लाइसेंस, फिर भी फर्जी पर्चियों से वसूल रहा था पार्किंग शुल्क; गिरफ्तार

Railway New Rules: रेल कर्मचारियों को बड़ा झटका-स्टेशनों पर फ्री पार्किंग की सुविधा ख़त्म; अब ड्यूटी के लिए भी देनी होगी पार्किंग फीस

Railway New Rules: रेल कर्मचारियों को बड़ा झटका-स्टेशनों पर फ्री पार्किंग की सुविधा ख़त्म; अब ड्यूटी के लिए भी देनी होगी पार्किंग फीस

लाल किला क्षेत्र में अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश, फर्जी पर्चियां व नकदी बरामद 4. बकाया न चुकाने पर रद्द हो चुका था लाइसेंस, फिर भी फर्जी पर्चियों से वसूल रहा था पार्किंग शुल्क; गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किला क्षेत्र में संचालित हो रहे एक अवैध पार्किंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली नगर निगम (MCD) के नाम की फर्जी पार्किंग पर्चियों की बुकलेट और 1,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है।

घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से दबोचा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लाल किला पुलिस चौकी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अपर सुभाष मार्ग स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास एक शख्स बिना वैध अनुमति के पार्किंग चला रहा है और वाहन चालकों को MCD की नकली पर्चियां थमाकर अवैध वसूली कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने गुरुवार सुबह करीब 10:40 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 1,300 रुपये नकद और 100 पर्चियों की एक बुकलेट मिली, जिसमें से 18 पर्चियां काटी जा चुकी थीं।

अगस्त में रद्द हो चुका था लाइसेंस

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे 17 दिसंबर 2024 को तीन साल के लिए MCD की ओर से पार्किंग चलाने का आधिकारिक लाइसेंस मिला था, लेकिन बकाया राशि जमा न करने के कारण निगम ने अगस्त 2026 में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था। लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद वह फर्जी पर्चियों की आड़ में अवैध वसूली जारी रखे हुए था।

BNS की धाराओं में केस दर्ज

कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।

Exit mobile version