Site icon Yashbharat.com

आईजी जबलपुर जोन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने दिए निर्देश

Picsart 25 09 27 13 52 37 395

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

आईजी जबलपुर जोन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने दिए निर्दे

कटनी – पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) ने आज पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में आईजी वर्मा ने आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों एवं शोभायात्राओं में भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक के पश्चात् श्री वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम, डायल-112 रिस्पॉन्स सिस्टम एवं वायरलेस संचार व्यवस्था का अवलोकन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौती पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही की जाए। साथ ही, पुलिस-जन सहयोग को प्राथमिकता देते हुए विश्वास एवं सहभागिता का वातावरण निर्मित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी रहे।

Exit mobile version