डायबिटीज में कब्ज की समस्या है तो इन चीजों से पा सकते हैं आराम
If you have constipation problem in diabetes then you can get relief from these things.
1. हरी सब्जियां
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये सब्जियां न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं बल्कि साथ ही साथ इनका सही सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
2. अरबी व भिंडी
डायबिटीज की समस्या हो या कब्ज की दिक्कत दोनों के लिए ही अरबी और भिंडी फायदेमंद रहती है। अगर आपको लंबे समय से डायबिटीज की दिक्कत हो रही है, तो यह आपके लिए काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है।
डायबिटीज में कब्ज की समस्या है तो इन चीजों से पा सकते हैं आराम
3. तोरई व करेला
जब भी डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी सब्जी का नाम आता है, तो करेले का नाम उसमें जरूर शामिल होता है। उसी प्रकार तोरई में भी कब्ज दूर करने वाले बेहद खास गुण पाए जाते हैं और यह शुगर के मरीजों के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जाता है, जिनमें खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है। खीरा व ककड़ी जैसी कच्ची खाई जाने वाली सब्जियों में खूब मात्रा में फाइबर व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं बल्कि कब्ज को भी दूर करते हैं।