अगर आप मिसेलर वॉटर को अब तक केवल मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल करती आई हैं तो जाने इस्तमाल करने के तरीके
पिछले कुछ समय से मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल महिलाएं अपने ब्यूटी रूटीन में करने लगी हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल अधिकतर स्किन से मेकअप को रिमूव करने या फिर उसे क्लीन करने के लिए किया जाता है। इसलिए अक्सर महिलाएं इस मिसेलर वॉटर को क्लींजिंग वॉटर भी कहती हैं। चूंकि यह स्किन पर अधिक जेंटल होता है, इसलिए मेकअप रिमूवर की जगह इसका इस्तेमाल करना कहीं अधिक बेहतर माना जाता है।
यह आपकी स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ उसका ख्याल भी रखता है। हो सकता है कि आपने भी अपने ब्यूटी रूटीन में मिसेलर वॉटर को शामिल किया हो, लेकिन आप हर बार इसे सिर्फ मेकअप रिमूवर की तरह ही इस्तेमाल ना करें।
अगर आप मिसेलर वॉटर को अब तक केवल मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल करती आई हैं तो जाने इस्तमाल करने के तरीके
अगर आप चाहें तो मिसेलर वॉटर को अन्य भी कई बेहतरीन तरीकों से यूज कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप इससे जुड़े अन्य इस्तेमाल के बारे में नहीं जानती हैं तो आज हम आपको इस बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
टोनर की तरह करें इस्तेमाल
मिसेलर वॉटर को एक टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका टेक्सचर भले ही पानी की तरह हो, लेकिन यह आपके फेस को टोन करने में बेहतरीन तरीके से काम करता है। यह त्वचा पर बहुत कठोर नहीं होता और पोर्स से तेल, गंदगी और अन्य अशुद्धियों को बाहर निकालता है। मार्केट में मिलने वाले अधिकांश टोनर (टोनर बनाने का तरीका) में अल्कोहल होता है, जिसके कारण स्किन से नेचुरल ऑयल कहीं खो जाते हैं और इससे स्किन रूखी नजर आती है। वहीं दूसरी ओर, मिसेलर वॉटर में अल्कोहल जैसे कठोर तत्व नहीं पाए जाते। इसलिए इसका इस्तेमाल करना अधिक लाभदायक है। अपनी त्वचा को फेस वाश से साफ़ करने के बाद आप कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर थोड़ा सा मिसेलर वॉटर लगायें।
अगर आप मिसेलर वॉटर को अब तक केवल मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल करती आई हैं तो जाने इस्तमाल करने के तरीके
स्किन को करे रिफ्रेश
मिसेलर वॉटर की एक खासियत यह होती है कि यह आपकी स्किन को एकदम से रिफ्रेश करता है। मिसेलर वॉटर को इस्तेमाल करने के बाद उसे रिंस करने की जरूरत नहीं होती। इसलिए आप मिसेलर वॉटर की बोतल और कॉटन पैड को अपने बैग में रखें। जब भी आपको अपनी स्किन डल नजर आए तो उसे रिफ्रेश करने के लिए आप मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल फेस पर करें।
मेकअप ब्रश को करे क्लीन
मेकअप करते समय मेकअप ब्रश का इस्तेमाल तो हम सभी करती हैं, लेकिन इस्तेमाल के बाद उसे क्लीन करना यकीनन एक बिग टास्क है। ऐसे में आप मिसेलर वॉटर की मदद लें। त्वचा की सतह से गंदगी और अशुद्धियों को हटाने के अलावा, मिसेलर वॉटर आपके मेकअप ब्रश (मेकअप ब्रश को क्लीन करने का तरीका) से बिल्डअप को भी हटा सकता है। आपको बस इतना करना है कि एक कटोरे में थोड़ा सा मिसेलर वॉटर डालें और अपने ब्रश को उसमें कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद आप नल के पानी के नीचे इसे धो लें।
