जल है तो कल है, उबरा में निकाली गई जल जागरूकता रैली
कटनी (20 मई)। जल है तो कल है, उबरा में निकाली गई जल जागरूकता रैली। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा तहसील विजयराघवगढ़ सेक्टर क्रमांक 01 उबरा में मृगनयनी सेवा समिति इटवा के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हैंडपंप जल संरक्षण योजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम, जागरूकता रैली और ग्रामीण संवाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जागरूकता रैली द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए हैंडपंपों से पानी के अपव्यय को रोकने की प्रेरणा दी गई। साथ ही आदर्श ग्राम की दिशा में सामूहिक प्रयास के द्वारा गांव के हर व्यक्ति को जल बचाव का महत्व समझाया गया।यह कार्यक्रम सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक आंदोलन है!जल है तो कल है इस सोच को हर दिल तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।चलो मिलकर संकल्प लेंगे हर बूंद की होगी कद्र, तभी बनेगा गाँव समर्थ

