Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latestक्रिकेटखेल

ICC World Cup 2019 1st Semifinal IND vs NZ: मैच से पहले मौसम को लेकर मिली ये खुशखबरी

बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां रोकना पड़ा। अगर बारिश के चलते महज टॉस ही हो सका उस केस में भी रिजर्व डे पर दोनों टीमें खेलने उतरेंगी और टॉस दोबारा नहीं होगा।

आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला विश्व कप आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। मैच से पहले क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, मैनचेस्टर के ताजा मौसम के हाल के मुताबिक महज बारिश की आशंका महज पांच फीसदी है, ऐसे में बारिश की वजह से मैच रद्द होने की आशंका काफी कम हो गई है।

आईसीसी विश्व कप के लीग राउंड के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो मैच होना था वो बारिश के चलते धुल गया था। नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन फिर भी फैन्स चाहेंगे कि आज ही मैच का रिजल्ट निकले। कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। ताजा मौसम के अपडेट के मुताबिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की आशंका कम ही है।

अगर बारिश के चलते मैच रोकना पड़ता है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां रोकना पड़ा। अगर बारिश के चलते महज टॉस ही हो सका उस केस में भी रिजर्व डे पर दोनों टीमें खेलने उतरेंगी और टॉस दोबारा नहीं होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply