ICC Women’s T20 World Cup के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
नई दिल्ली India vs England ICC Women’s T20 World Cup 2020 Semi-Final Match abandoned: भारतीय टीम ने बिना सेमीफाइनल खेले आइसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। पहली बार भारतीय टीम आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। भारत और इंग्लैंड के बीच सिडनी में आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद हो गया।
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आइसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम का सामना करना है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच ये सेमीफाइनल मैच सिडनी के ऐतिहासिक मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। हालांकि, सिडनी में हो रही बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। अगर भारतीय टीम ये मैच जीतती है या फिर ये मैच बारिश में धुलता है तो फिर पहली बार टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच देगी।
क्या है मैच शुरू होने का समय
इंटरनेसनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने नियम बनाया हुआ है कि कम से कम 10-10 ओवर का मैच सेमीफाइनल में होना आवश्यक है। भारतीय समय के अनुसार मैच साढ़े 9 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका। सिडनी में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अगर इस मैच के नतीजे पर पहुंचना है तो फिर कम से कम 10-10 ओवर का मैच खेला जाएगा, जिसके लिए टॉस भारतीय समयानुसार 11 बजकर 6 मिनट पर हो जाना चाहिए। वहीं, मैच 11:21 AM पर शुरू हो जाना चाहिए।
ऐसा रहा है भारत का विश्व कप का सफर
आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय टीम ने अपने चारों लीग मैच जीते हैं। भारत ने सबसे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से, बांग्लादेश को 18 रन से और न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी थी।