IAS अधिकारी की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी

01 04 2023 mout 1

IAS अधिकारी की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (27) ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता में थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। यह पुलिस के पास है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  Indore News इंदौर में सनसनीखेज वारदात: खुड़ैल में जीजा की चाकू मारकर हत्या, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत और खेलते-खेलते छात्र ने तोड़ा दम