Site icon Yashbharat.com

IAS बनने घर से निकला था आतंकी वजीहउद्दीन, भिलाई से गिरफ्तार

terrorist wajihuddin

IAS बनने घर से निकला था आतंकी वजीहउद्दीन, भिलाई से गिरफ्तार । आतंकी संगठन आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया) का सक्रिय सदस्य वजीहउद्दीन का पूरा बचपन भिलाई में बीता है।

बीएसपी स्कूल सेक्टर-6 में 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद वो आइएएस बनने का सपना लेकर अलीगढ़ चला गया था। वहां पर उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से बीए, एमए, डबल एमए और पीएचडी तक की पढ़ाई की, लेकिन आइएएस अधिकारी बनने के बजाए वो आइएसआइएस का सदस्य बन गया।

वो एएमयू में ही प्रोफेसर की नौकरी करने लगा और युवाओं को आइएसआइएस से जोड़ने लगा था। यूपी एटीएस की टीम उसे भिलाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर ले गई। यहां उसके पिता, मां, छोटा भाई, छोटे भाई की पत्नी और उसकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ रह रही है। हालांकि परिवार वालों को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वजीहउद्दीन आइएसआइएस का आतंकी है।

Exit mobile version