Site icon Yashbharat.com

मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया’, इतना लिखकर फांसी के फंदे पर लटका छात्र; परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

IMG 20241218 WA0017

ग्वालियर। मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया… इतना लिखने के बाद 22 वर्षीय छात्र फांसी के फंदे से लटक गया। वह आंध्रप्रदेश के निजामाबाद का रहने वाला था बीएससी एग्रीकल्चर के फाइनल में था पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया।शहर के सिंधिया नगर में किराए के कमरे में रह रहे आंध्रप्रदेश के निजामाबाद निवासी भानू तेजा (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मुझे माफ कर देना। वह ग्वालियर के निजी विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का छात्र था।

मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा शव

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को सूचित कर दिया है। गुरुवार रात छात्र अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार को वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो दोस्तों ने मकान मालिक राजकुमार गुप्ता को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

 

सुसाइड में परिवार से मांगी माफी

 

छात्र ने सुसाइड करने से पहले नोट लिखा था, जिसमें उसने अपनी मां, बहन, पिता और नाना से माफी मांगी है। उसने किसी भी सुसाइड किन कारणों से कर रहा है, यह नहीं लिखा है। नोट में उसने यह भी लिखा कि वह आने वाले जन्म में इसी परिवार में जन्म लेना चाहेगा।

 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

 

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी प्रदीप पार्या ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र की मौत के बारे में बताया गया था। उन्होंने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

Exit mobile version