Site icon Yashbharat.com

श्रीलंका से भारत तक समुद्र में तैर कर आये पति पत्नी, रामसेतु मार्ग से तय किया ऐतिहासिक सफर

12 05 2026 bengaluru it couple m

इस सफर के दौरान दोनों को समुद्र की ऊंची लहरों, बदलती हवाओं और तेज धाराओं का सामना करना पड़ा। कई बार धाराएं उन्हें रास्ते से भटकाने लगीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में दोनों को घंटों तक उफनते समुद्र में संघर्ष करते देखा गया।

बेंगलुरु के आईटी प्रोफेशनल दानिश अब्दी और वृशाली प्रसादे ने इतिहास रच दिया है। दोनों श्रीलंका से भारत तक रामसेतु मार्ग के जरिए ओपन-वॉटर स्विम पूरी करने वाले पहले कपल बन गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण सफर में उन्होंने लगभग 32 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को पार किया।

समुद्र की ऊंची लहरों, तेज हवाओं और खतरनाक धाराओं के बीच 10 घंटे 45 मिनट तक लगातार तैरकर दोनों ने यह अनोखी उपलब्धि हासिल की। सोशल मीडिया पर उनके साहस और मेहनत की जमकर सराहना हो रही है।

रामसेतु मार्ग से तय किया ऐतिहासिक सफर

दानिश अब्दी और वृशाली प्रसादे ने 7 मई को सुबह करीब 4:30 बजे श्रीलंका के तलाइमन्नार से तैराकी शुरू की। दोनों ने पाल्क स्ट्रेट के रास्ते लगभग 32 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 3:15 बजे तमिलनाडु के धनुषकोडी पहुंचकर इतिहास रच दिया।

Exit mobile version