Latest

11 किमी लंबा महाजाम: इंदौर-खंडवा मार्ग के भेरूघाट पर 8 घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन, 5 घंटे में पार हुआ घाट; वैकल्पिक रास्तों पर भी लगी कतारें

11 किमी लंबा महाजाम: इंदौर-खंडवा मार्ग के भेरूघाट पर 8 घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन, 5 घंटे में पार हुआ घाट; वैकल्पिक रास्तों पर भी लगी कतारें

महू (इंदौर):गर्मी की छुट्टियां और रविवार का दिन होने के कारण महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-खंडवा मार्ग पर लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यहाँ के प्रसिद्ध भेरूघाट पर रविवार को दोपहर से लेकर रात तक ऐसा महाजाम लगा कि यातायात पूरी तरह रेंगने पर मजबूर हो गया। पुलिस बल के मोर्चा संभालने के बाद भी घंटों तक स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। सिमरोल से लेकर बाईग्राम के आगे तक करीब 11 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन और हजारों लोग फंसे रहे।

कटनी में अमानक दही बेचने पर ‘दिल्ली दुग्ध डेयरी’ पर ₹20 हजार का जुर्माना; अपर कलेक्टर कोर्ट का बड़ा फैसला

दोपहर 12 से रात 8 बजे तक थमे रहे पहिए

भेरूघाट पर जाम का यह सिलसिला दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो रात 8 बजे तक अनवरत जारी रहा। हालात इस कदर बदतर थे कि छोटे से घाट क्षेत्र को पार करने में ही वाहन चालकों को 5 घंटे से अधिक का समय लग गया।

जाम लगने का मुख्य कारण:

दरअसल, गर्मी की छुट्टियां और रविवार का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इंदौर और आसपास के इलाकों से महेश्वर, ओंकारेश्वर और ओखलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन व घूमने के लिए निकलते हैं। इस वजह से रविवार को अचानक सड़क पर वाहनों का दबाव बेहद बढ़ गया।

ओवरटेकिंग और संकरी सड़क ने बढ़ाई मुसीबत

भेरूघाट पर अमूमन दो लेन में ही वाहन चलते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब भी यहाँ यातायात का दबाव बढ़ता है, तो कुछ वाहन चालक जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं। इस ओवरटेकिंग के चक्कर में दो लेन का रास्ता देखते ही देखते तीन और चार लेन में तब्दील हो जाता है, जिससे पूरा ट्रैफिक लॉक हो जाता है। रविवार को भी यही हुआ, ऊपर से कुछ वाहनों के बीच में खराब हो जाने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।

शॉर्टकट के चक्कर में कच्चे रास्तों पर भी लगा जाम

मुख्य मार्ग पर पूरी तरह चक्काजाम होने के बाद वाहन चालकों ने खंडवा रोड जाने के लिए वैकल्पिक और अंदरूनी रास्तों का रुख किया, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली:

  • भगोरा-कालाकुंड मार्ग: स्थानीय निवासी पवन यादव ने बताया कि मुख्य रोड से बचने के लिए लोग इस कच्चे रास्ते पर आ गए। इस मार्ग पर एक छोटा घाटनुमा क्षेत्र है, जहाँ अचानक गाड़ियों का लोड बढ़ने और कई वाहनों के खराब होने से यहाँ भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे ग्रामीण भी परेशान हुए।11 किमी लंबा महाजाम: इंदौर-खंडवा मार्ग के भेरूघाट पर 8 घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन, 5 घंटे में पार हुआ घाट; वैकल्पिक रास्तों पर भी लगी कतारें

  • उदयनगर मार्ग: इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले कई वाहनों को मजबूरन तिंछाफाल से अंदरूनी रास्ते होते हुए उदयनगर की तरफ डाइवर्ट होना पड़ा।

सड़क पर रेंगते वाहनों और भीषण गर्मी के चलते बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन लगने वाले इस जाम से निपटने के लिए अब इस मार्ग पर स्थाई ट्रैफिक प्रबंधन की मांग उठने लगी है।

Back to top button