Site icon Yashbharat.com

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा मानव तस्कर गिरोह, एक महिला ने कटनी से ले जाकर राजस्थान में नाबालिक बालिका को बेचा, आरोपी फरार

1660mdkyi1gasx9zjvzpzymoo65lctjzehaw2096816 1530410148

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा मानव तस्कर गिरोह, एक महिला ने कटनी से ले जाकर राजस्थान में नाबालिक बालिका को बेचा, आरोपी फरा

कटनी-शहर में मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है, पहले रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को मानव तस्करों के द्वारा बेचे जाने की खबर सामने आई और अब एक बार फिर कोतवाली थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भांडा फोड करते हुए एक नाबालिग बालिका को राजस्थान से वापस लाने में सफलता प्राप्त की है। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग बालक, बालिकाओं की दस्तयावी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक दस्तयाबी करने तथा नाबालिग बालक, बालिका के गुम होने की सूचना थाने पर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। एसपी द्वारा दिए गए निर्देश के तहत कोतवाली पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि विगत 16 जून 25 को एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह का नेतृत्व में बालिका की दस्तयावी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। चौकी प्रभारी खिरहनी महेन्द्र जायसवाल एवं टीम के अन्य सदस्यो के द्वारा मुखबिर एवं सायबर इंटेलीजेंस की मदद से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी के प्रयास किये गये। विवेचना के दौरान बालिका के जिला बारा, राजस्थान के थाना छीपा बडौद मे होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस टीम को राजस्थान रवाना किया गया। टीम द्वारा नाबलिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर कटनी से ले जाकर राजस्थान में बेचने एवं शादी करवाने वाली चंदा सपेरा निवासी गुना एवं उसके साथी भैया लाल सपेरा निवासी बैरसिया भोपाल को गिरफ्तार किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बालिका को परिजनो के सुपुर्द कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, उनि महेन्द्र जायसवाल, सउनि रामेश्वर पटेल, प्रआर सुनील सिंह, आरक्षक विवेक सिंह, प्रवीण सिंह, एनआरएस निधी चौरसिया एवं सायबर सेल के प्रआर प्रशांत एवं आर अजय की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version