Latestव्यापार

3 साल में 8,700% का छप्परफाड़ रिटर्न: ₹1 लाख को बनाया ₹87 लाख; जानिए क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों की तूफानी तेजी का राज

3 साल में 8,700% का छप्परफाड़ रिटर्न: ₹1 लाख को बनाया ₹87 लाख; जानिए क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों की तूफानी तेजी का राज

3 साल में 8,700% का छप्परफाड़ रिटर्न: ₹1 लाख को बनाया ₹87 लाख; जानिए क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों की तूफानी तेजी का राज

मुंबई : शेयर बाजार में अगर सही समय पर सही कंपनी की पहचान कर ली जाए, तो लंबी अवधि का निवेश निवेशकों की किस्मत बदल सकता है. ऐसा ही एक चमत्कारिक प्रदर्शन क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों ने कर दिखाया है. पुरुष और महिला कंडोम बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने बीते तीन साल में अपने निवेशकों को 8,700 फीसदी का अविश्वसनीय रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है.

आसान शब्दों में समझें तो, जिस निवेशक ने जुलाई 2023 में इस कंपनी में महज ₹1 लाख रुपये लगाए थे, आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर ₹87 लाख रुपये हो चुकी है. मंगलवार को भी इस शेयर में 5% का अपर सर्किट/उछाल देखने को मिला और यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 217.99 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

₹2.5 से ₹217 तक का जादुई सफर: रिकॉर्ड्स पर एक नजर

बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच भी इस मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है.

  • शुरुआती स्तर: जुलाई 2023 में इस शेयर की कीमत महज ₹2.5 प्रति शेयर थी, जो अब ₹217 के पार निकल चुकी है.

  • हालिया प्रदर्शन: बीते एक हफ्ते में भले ही इसमें 4% की मामूली गिरावट आई हो, लेकिन पिछले एक महीने में शेयर ने 33% की शानदार छलांग लगाई है.

  • सालाना रिटर्न: साल 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक यह स्टॉक 102% से ज्यादा बढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो इसने 740% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

वैश्विक स्तर पर क्यों मजबूत है कंपनी?

नासिक (महाराष्ट्र) के पास सिन्नर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग इकाई चलाने वाली क्यूपिड लिमिटेड दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है, जिसे पुरुष और महिला कंडोम सप्लाई करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) से प्री-क्वालिफिकेशन (पूर्व-योग्यता) प्राप्त है. इसके अलावा कंपनी वाटर-बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और इन विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) किट भी बनाती है.

शानदार तिमाही नतीजे: रेवेन्यू टारगेट 10% बढ़ाया

शेयर की इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल और लगातार बढ़ता मुनाफा है. क्यूपिड लिमिटेड ने हाल ही में अपने भविष्य के रोडमैप को लेकर बड़े अपडेट्स दिए हैं:

  • ऐतिहासिक तिमाही की उम्मीद: वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व (Revenue) 150 करोड़ रुपये को पार करने की राह पर है.

  • टारगेट में बढ़ोतरी: वैश्विक स्तर पर बढ़ते अवसरों को देखते हुए प्रबंधन ने पूरे वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने राजस्व अनुमान को 600 करोड़ रुपये से 10% बढ़ाकर 660 करोड़ रुपये कर दिया है.

  • नया ग्रोथ इंजन: कंपनी का आईवीडी (IVD) कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. नई रेगुलेटरी मंजूरियों और नए प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ यह सेगमेंट आने वाले समय में कमाई का बड़ा जरिया बनेगा.

 एक्सपर्ट राय: क्या इस स्तर पर पैसा लगाना सुरक्षित है?

इन्वऐसेट पीएमएस (INVasset PMS) के बिजनेस हेड हर्षल दसानी का मानना है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद उत्साहजनक है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

  • रिस्क और रिवॉर्ड: पिछले एक साल की जबरदस्त रैली के बाद शेयर ने भविष्य की ज्यादातर सकारात्मक उम्मीदों को अपने मौजूदा भाव में शामिल (Price-in) कर लिया है. ऐसे में प्रबंधन के पास अब किसी भी व्यावसायिक चूक की गुंजाइश बहुत कम बची है.

  • तकनीकी स्तर (Technical Levels): चार्ट के नजरिए से 195 रुपये से लेकर 200 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन है. वहीं ऊपर की तरफ 220 रुपये से 226 रुपये के बीच शेयर को कड़ा रेजिस्टेंस (रुकावट) मिल रहा है. लंबी अवधि के लिए कंपनी की कहानी मजबूत है, लेकिन मौजूदा भाव पर रिस्क और रिवॉर्ड दोनों बराबरी पर नजर आते हैं.

Back to top button