ब्राजील के सांता कैटरीना में हॉट एयर बैलून हादसा, आठ की मौत, 13 घायल
ब्राजील के सांता कैटरीना में हॉट एयर बैलून हादसा, आठ की मौत, 13 घायल
बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा
स्थानीय गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने बताया कि बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं।’ अग्निशमन विभाग के मुताबिक, 13 जीवित बचे लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।
धीरे-धीरे जमीन की ओर गिरते दिखाई दिया
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्थानीय समाचार आउटलेट G1 की ओर से साझा किए गए फुटेज में आग की लपटों में घिरे गुब्बारे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे धीरे-धीरे जमीन की ओर गिरते दिखाई दे रहा है। सांता कैटरीना के सैन्य अग्निशमन दल ने बताया कि पायलट सहित 21 लोग बैलून में सवार थे।
पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक बैलून गिरा था
इससे पहले पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक बैलून गिर गया था, जिसमें 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे। प्रिया ग्रांडे हॉट-एयर बैलूनिंग के लिए एक आम जगह है, जो जून में सेंट जॉन जैसे कैथोलिक संतों के उत्सव के दौरान ब्राजील के दक्षिण के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय है।








