Site icon YASHBHARAT.COM

स्वच्छता के असली नायकों का सम्मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर को देश में दूसरा स्थान दिलाने वाले सफाई मित्रों से मिले CM मोहन यादव; प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा किट सौंपकर बढ़ाया हौसला

जनजातीय गौरव दिवस पर अनोखा अंदाज: पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव; रैंप पर चलकर जनजातीय भाइयों पर बरसाईं गुलाब की पंखुड़ियां, धर्मगुरुओं का भी किया सम्मान

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर संस्कारधानी जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले स्वच्छता के असली नायकों का शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भव्य सम्मान किया। मानस भवन के प्रेक्षागृह में नगर निगम द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के समर्पण और मेहनत को सलाम किया। जबलपुर को देश में दूसरा स्थान

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चार सफाई मित्रों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा किट प्रदान कर उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अन्य सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों की भूमिका को सर्वोपरि बताया,मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता की कोई भी चर्चा सफाई कर्मियों के बिना अधूरी है। किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सफाई मित्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से उनके जीवन और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए ‘नमस्ते योजना’ (NAMASTE Scheme) शुरू की गई है, ताकि उन्हें काम के दौरान हर जरूरी सुरक्षा और सुविधा मिल सके।

Exit mobile version