कटनी पुलिस में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दी शुभकामनाएं
कटनी पुलिस में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दी शुभकामनाए
कटनी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में मंगलवार को पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत राखी पाण्डेय, अखिलेश दाहिया, सुदेश समन, श्री आशीष शर्मा, श्रीमती महिमा रघुवंशी, शाहिद खान, शैलेन्द्र सिंह यादव एवं श्री रितेश शर्मा तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत श्रीमती रश्मि सोनकर का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य पदोन्नत अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।








