FashionFEATUREDराष्ट्रीय

Honeymoon Destinations: भारत के चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, शादी के बाद आप भी करें ट्रैवल

Honeymoon Destination हर कपल अपनी शादी के बाद हनीमून पर जाने को लेकर उत्साहित होता है। इसके लिए वह सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं। शादी की रस्मों रिवाज के बीच इतनी व्यस्तता हो जाती है कि एक दूसरे को जानने समझने का मौका ही नहीं मिलता। यही वो टाइम है जब पति पत्नी शादी में हुई थकान मिटाते हैं और रिलैक्स करते हैं। हनीमून एक ऐसा मोमेंट होता है जब कपल अपनी लाइफ के सबसे हसीं पलों को जीते हैं। हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं। ऐसे में अगर हनीमून एक बेहतरीन डेस्टिनेशन पर हो तो कहना है क्य। हनीमून प्लान करते समय जगह का बहुत अहम भूमिका होती है। अगर आपकी भी शादी की डेट नजदीक है और आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताएंगे भारत के ऐसे चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

Honeymoon Destination गोवा

 

कपल शादी के बाद हनीमून पर गोवा जा सकते हैं। गोवा कपल्स के लिए भारत की सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां नए कपल्स बीच पर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर आने वाले जीवन के सपने देखते हैं। गोवा में लेट नाइट पार्टी, रंगीन रातें ही इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। गोवा में अगर बीच की बात करें तो कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, वागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच पालोलेम बीच कपल्स की फर्स्ट चॉइस हैं।

 

Honeymoon Destination मनाली

 

मनाली में खूबसूरत फूलों के बगीचों, हरियाली और बहते झरने के बीच पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डाले हनीमून मनाने का अपना ही आनंद होता है। शादी शुदा जोड़ों के लिए मनाली शानदार हनीमून स्पॉट हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कुल्लू की घाटी शानदार दिखती है। मनाली एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां खूबसूरत नेचर ही नहीं एक से बढ़ एक एडवेंचरस का भी मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और माउंटेन बाइकिंग जैसे ढेरों एडवेंचर कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग दर्रा, ठंडे गर्म पानी के चश्मे, नेहरू कुंड, सोलंग घाटी, जैसे खूबसूरत जगहों पर अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं।

Honeymoon Destination दार्जिलिंग

 

दार्जिलिंग चाय बागानों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, ये बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। दार्जिलिंग को “क्वीन ऑफ हिल्स” भी कहा जाता है। अगर आप भी अपना हनीमून यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां आप टॉय ट्रेन से घूम सकते हैं। जब पार्टनर के साथ ट्रेन में बैठकर यहां चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देखेंगें तो आपका हनीमून यादगार बन जाएगा। आप पार्टनर के साथ यहां टाइगर हिल से और कंचनजंगा के पीछे से उगते सूरज को देख सकते हैं। मौसम साफ रहने पर आपको यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखने को मिलेगी।

Honeymoon Destination श्रीनगर

 

श्रीनगर हनीमून मनाने के लिए कपल की हमेशा से पहली पसंद रहा है। ये शहर झीलों और इसमें चलने वाली हाउसबोट के लिए जाना जाता है। यहां की डल झील में कमल के फूलों से सजे तैरते हाउस बोट आपको अपनी तरफ खींचेंगे। शादी शुदा जोड़े इन बोट में बैठकर अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। अगर आप शांति और घने पहाड़ों के बीच पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो ये बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आपको यहां झील के साथ बाग बगीचे भी घूमने को मिलेंगें। शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई सुंदर बागों को घूमे बिना आपका हनीमून अधूरा है। इन बागों में चिनार के पेड़, रंग बिरंगे फूल और बागों में बनाए गए झरने बहुत सुंदर लगते हैं।

 

Back to top button