Site icon Yashbharat.com

महू में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया से फंसाते, सुनसान जगह बुलाकर करते ब्लैकमेल-3 गिरफ्तार

hani trep

hani trep

महू में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया से फंसाते, सुनसान जगह बुलाकर करते ब्लैकमेल-3 गिरफ्तार।महू। मध्य प्रदेश के महू शहर में पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को जाल में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली कर रहा था। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

महू में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया से फंसाते, सुनसान जगह बुलाकर करते ब्लैकमेल-3 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरोह में शामिल एक युवती अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए लोगों से संपर्क करती थी। पहले दोस्ती बढ़ाई जाती, फिर बहाने से सुनसान जगह पर बुलाकर उन्हें फंसाया जाता और बाद में ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पूर्व सैन्यकर्मी इस गिरोह का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वह डिफेंस सिक्योरिटी कार्प्स (DSC) से जुड़ा है और कुछ दिन पहले महू आया था। इसी दौरान उसे आरोपी भावना भार्गव (25), निवासी स्कीम नंबर 78, भोपाल का फोन आया।

2 लाख रुपये की मांग

आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व सैनिक को मिलने बुलाया और फिर उस पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए 2 लाख रुपये की मांग की। धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर उसे झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

पीड़ित की शिकायत के बाद बड़गोंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जांच में जुटी है।

महू में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया से फंसाते, सुनसान जगह बुलाकर करते ब्लैकमेल-3 गिरफ्तार

 

Exit mobile version