होम्योपैथ डा. रीना गंगराडे का कहना है पिछले साल भी कोरोना के उपचार के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन जारी की गई थी। इसके तहत भी संक्रमित और लक्षण वाले व्यक्तियों को दवाइयां दी गई थी। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले थे। डा. विशाल गंगराडे का कहना है कि पिछली बार कोरोना संक्रमण से बचाव और इसके उपचार के लिए औषधियां संजीवनी ऐप के माध्यम से वितरित की गई थी। इसमें पूरा डाटा एकत्रित किया गया था। भारत ही नहीं कई देशों में आयुष विभाग ने जिन औषधियों के नाम जारी किए हैं उसका उपयोग हो रहा है। होम्योपैथी दवाईयों से प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर किया जा सकता है।

यह है आयुष विभाग की गाइडलाइन

कोरोना से बचाव के लिएआर्सेनिक एल्बम 30 की 5 गोली सुबह तीन दिनों तक लेना है। एक माह बाद पुन: लेना है। इसे सभी आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं।

लक्षण रहित कोविड

आर्सेनिक एल्बम 200, ब्रायोनिया 200, केमफोरा 200 की पांच गोली सुबह तीन दिनों तक।

हल्के लक्षण में

आर्सेनिक एल्बम 30/200, यूपाटोरियम परफ 30/200, गेलसेमियम 30/200, ब्रायोनिया 30/200, रहस्य टाक्स 30/200, फ्रूम फोस 6एक्स, आर्स आयोड 30, काली मूर। इन्हें डाक्टरी सलाह से ही लें।

मध्यम लक्षण में

आर्सेनिक एल्बम 30/200, यूपाटोरियम परफ 30/200, गेलसेमियम 30/200, ब्रायोनिया 30/200, रहस्य टाक्स 30/200, फास्फोरस 30/200, फ्रूम फोस 6 एक्स, काम्फोरा 30/200, चिनीनुम आर्स 30/200, इपिकाक 30/200, बेलाडोना 30/200, अंतीमोनियम टार्ट 30/200 लक्षणों के आधार पर डाक्टरी सलाह से लें।