युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक बजट – दिलराज अमर सिंह बग्गा

IMG 20260218 WA0068

युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक बजट – दिलराज अमर सिंह बग्ग

कटनी।। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा नेता दिलराज अमर सिंह बग्गा ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वस्पर्शी, संतुलित और विकासोन्मुख बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, मध्यम वर्ग और उद्यमियों—सभी वर्गों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में रोजगार सृजन, औद्योगिक निवेश, अधोसंरचना विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जो मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा।

श्री बग्गा ने कहा कि वित्तीय अनुशासन के साथ विकास का स्पष्ट रोडमैप इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास, महिला सशक्तिकरण योजनाओं के विस्तार तथा कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में किए गए प्रावधान प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूती देंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश को सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

अंत में श्री बग्गा ने प्रदेश सरकार को जनहितकारी एवं दूरदर्शी बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा बजट में निहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के लिए पूर्ण सक्रियता से कार्य करेंगे l

इसे भी पढ़ें-  MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 4 नए जिलों में खुलेंगे DEO दफ्तर, 392 अफसरों पर गिरी गाज और कैंपा फंड के ₹2,050 करोड़ मंजूर