Site icon Yashbharat.com

हाईवे सुरक्षा चौकी की मानवता: सड़क दुर्घटना में घायलों को दी जा रही तत्काल सहायता

IMG 20240819 WA0008

कटनी। हाईवे सुरक्षा चौकी की मानवता, सड़क दुर्घटना में घायलों को दी जा रही तत्काल सहायता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

जिस हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास का स्टाफ हाईवे पर होने वाले एक्सीडेंट में घायलों को यथासंभव सहायता पहुंचाने हेतु कार्यरत है।

आज प्रातः 9 बजे राहगीर द्वारा चौकी में सूचना दी गयी कि सरसवाही मोड के पास 02 मोटर साइकिलों का एक्सीडेंट हो गया है सूचना मिलने पर तत्काल यातायात चौकी जुहला बाईपास से आरक्षक घनश्याम निषाद द्वारा घटनास्थल पहुँचकर 02 गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को अविलंब एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल भेजा गया एवं दोनों मोटर साइकिलों को सुरक्षार्थ चौकी में खड़ा कराया गया।

Exit mobile version