सोमवार देर रात हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (high profile Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। दरअसल पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रैकेट चला रहे संचालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला अहियापुर थाने इलाके का है। जहां सर सैयद कॉलोनी के एक मकान में किराए पर कमरे लेकर उसमें देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। हालांकि मोहल्ले के लोगों को गतिविधियों पर शंका होने के बाद मोहल्ले के ही कुछ लोग देर रात वहां ग्राहक बनकर पहुंचे।

इस दौरान सच्चाई सामने आने पर मोहल्ले वासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने रैकेट संचालक को पकड़ा, उसकी धुनाई शुरू कर दी। पुलिस को इस बात की खबर दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रैकेट संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कई ग्राहक वहां से भाग निकले।

मम्मी पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट का संचालन मिठनपुरा का एक युवक कर रहा था। इससे पहले दूसरा मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि पटना की एक लड़की को बहला-फुसलाकर मुजफ्फरपुर लाया गया था। जहां उसे देह व्यापार का काम कराया जा रहा था। पुलिस को मौके पर नशीली दवा, इंजेक्शन के साथ अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।