कंगना रनौत की कोर्ट पेशी पर हाई अलर्ट, किसान आंदोलन के दौरान दिए बयान पर आज सुनवाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रानौत मानहानि केस में पेशी के लिए बठिंडा जिला अदालत में पेश हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। कंगना का काफिला दिल्ली से बठिंडा के लिए बाया रोड आया था। दोपहर करीब ढाई बजे कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुई।
कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की एक महिला ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आज कंगना को अदालत में फिजिकली पेश होने का आदेश दिया गया था। यह यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने एक ट्वीट में महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो से की थी।
कंगना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अर्जी हुई थी खारिज
कंगना के वकील ने अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की थी। लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बठिंडा अदालत ने कंगना की अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
शिकायतकर्ता महिंदर कौर की ओर से पेश हुए एडवोकेट रघुबीर सिंह बेनीवाल ने कहा, ‘हमने कंगना रनौत की अर्जी का विरोध किया, क्योंकि कानून के अनुसार किसी आरोपी को केस की शुरुआती सुनवाई में उपस्थित होने से छूट नहीं दी जा सकती। हमने अदालत से अनुरोध किया कि वह उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करे, और अनुपस्थित रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करे।’
शिकायतकर्ता ने लगाया कंगना पर ये आरोप
महिंदर कौर (73 वर्ष) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ट्विटर (अब एक्स अकाउंट) पर उनके बारे में झूठे बयान दिए। कंगना ने उन्हें गलत तरीके से शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताकर छवि को ठेस पहुंचाई। कंगना रनौत की कोर्ट पेशी पर हाई अलर्ट, किसान आंदोलन के दौरान दिए बयान पर आज सुनवाई
-
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा -
शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में कृषि प्रशिक्षण: विद्यार्थियों को दी गई बाजरा की उन्नत खेती, जैविक कृषि और विपणन की जानकारी -
बिना दवा या जूस के होगी पूरी बॉडी डिटॉक्स: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पैरों को गुनगुने पानी में डुबोने का जादुई फॉर्मूला -
मेट्रो शहरों में क्यों बढ़ रहा है ‘DINK’ लाइफस्टाइल का क्रेज? डबल इनकम, नो किड्स: आजादी, करियर या आर्थिक दबाव का फैसला -
लॉन्ग वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला: 3 दिन में पहुंचे 70 हजार वाहन, ढली-संजौली मार्ग पर टारिंग से लगा महाजाम -
रणजी ट्रॉफी 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ बने महाराष्ट्र के कप्तान; सर्विसेज के खिलाफ संभालेंगे कमान -
लाड़ली बहना योजना: क्या एक ही घर की दो महिलाओं को मिल सकता है योजना का लाभ? जानिए नियम, पात्रता और शर्तें -
कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 की मौत, दर्जनों लापता -
CM डॉ. मोहन यादव की मंडला को बड़ी सौगात: 460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन; खुलेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर -
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अगले साल होगी 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान -
JEE Main 2027 Schedule: एनटीए ने जारी किया सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल, 22 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं -
मेडिसिन नोबेल पुरस्कार 2026: कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान -
सावधान: सीने में दर्द ही नहीं, ये आम संकेत भी हो सकते हैं ‘साइलेंट हार्ट डिजीज’ का इशारा; जानिए कैसे करें बचाव -
Guru Nakshatra Gochar 2026: 8 अक्टूबर से गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों की बढ़ सकती है टेंशन -
काशी एक्सप्रेस से अचानक लापता हुई महिला का हुआ खुलासा: अपहरण नहीं, मर्जी से मायके गई थी 26 वर्षीय शालिनी -
आजादी के 80 साल बाद इतिहास: असम के डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग कार्गो रवाना -
India vs West Indies: सीरीज जीतने के बाद भारत और वेस्टइंडीज पर ICC का सख्त एक्शन, लगा भारी जुर्माना -
Hong Kong Sixes 2026: भुवनेश्वर कुमार बने भारतीय टीम के कप्तान, क्रुणाल पंड्या और नितीश राणा समेत IPL के बड़े स्टार्स शामिल -
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आश्रमशाला की शर्मनाक करतूत: बच्चों को भागने से रोकने के लिए काटे आधे बाल, तस्वीरें वायरल होने पर रात भर चला मुंडन -
कटनी स्टेशन पर रेलवे ने चलाया विशेष टिकट जांच (किलाबंदी चैक) अभियान, बिना टिकिट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से वसूला जुर्माना
