Site icon Yashbharat.com

फेंगल का फुरोर: चक्रवात के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में हाई अलर्ट

toofan

Cyclone fangal: समुद्र तट से आज टकराएगा चक्रवात फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट जारी….

फेंगल का फुरोर: चक्रवात के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में हाई अलर्ट। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के कारण अब सुबह और शाम के साथ-साथ दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से और ठंड बढ़ जाएगी, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव आया है। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यह तूफान आज दोपहर तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। लोग किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

फेंगल तूफान का मध्य प्रदेश पर असर

Exit mobile version