उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

हीरोपंती ने पहुंचाया हवालात, CM हाउस के पास किया फिल्मी स्टंट, अब भुगत रहा अंजाम

हीरोपंती ने पहुंचाया हवालात, CM हाउस के पास किया फिल्मी स्टंट, अब भुगत रहा अंजाम। मुख्यमंत्री आवास के पास युवक की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक चलती कार का दरवाजा खोलकर जानलेवा स्टंट करते हुए दिख रहा है. यह हरकत राजधानी की सबसे संवेदनशील जगहों में से एक सीएम आवास के नजदीक की बताई जा रही है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिहाज से गंभीर लापरवाही है, बल्कि खुद युवक और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी. लेकिन इससे बेफिक्र होकर युवक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहा है.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि