Hemant soren In judicial custody: हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Hemant soren In judicial custody: हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Hemant soren In judicial custody: हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।  राज्यपाल ने चंपई सोरेन 5.30 बजे बुलाया; हेमंत की रिमांड पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित रखा गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथग्रहण हो सकता है। राज्यपाल ने चंपई को 5.30 बजे बुलाया है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। ईडी ने हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।

हेमंत सोरेन आज की रात जेल में ही रहेंगे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया। ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। मामले में अगली सुनवाई कल होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

वी के चौबे ने छोड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद

झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए हैं।

चौबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का प्रभारी था। जब मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया, तो मुझे प्रधान सचिव पद छोड़ना पड़ा। मैंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए। उन्होंने कहा कि मैं कार्मिक विभाग में शामिल हो गया हूं और अब नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहा हूं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को बुधवार को राज्य सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया था। अब मुख्य सचिव एल खियांग्ते गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Exit mobile version