हेलो 112: मेरे पति ने बर्तन नहीं धोए!- सुनकर पुलिस भी हँसी रोक न सकी
हेलो 112: मेरे पति ने बर्तन नहीं धोए!- सुनकर पुलिस भी हँसी रोक न सकी
हेलो 112: मेरे पति ने बर्तन नहीं धोए!- सुनकर पुलिस भी हँसी रोक न सकी
हेलो 112: मेरे पति ने बर्तन नहीं धोए!- सुनकर पुलिस भी हँसी रोक न सकी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला से एक बेहद अजीबोगरीब और मजेदार मामला सामने आया है, जहां किचन के जूठे बर्तनों ने पति-पत्नी के बीच ऐसा झगड़ा कराया कि बात पुलिस तक पहुंच गई।
हेलो 112: मेरे पति ने बर्तन नहीं धोए!- सुनकर पुलिस भी हँसी रोक न सकी
बर्तन बने विवाद की वजह
घटना सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार शाम जब महिला खाना बनाने किचन में पहुंची तो सिंक में जूठे बर्तन पड़े थे। इस पर वह अपने पति पर भड़क गई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
डायल 112 पर कॉल
झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वजह सुन पुलिस भी रह गई हैरान
जब पुलिस ने झगड़े की वजह पूछी तो महिला ने कहा—“पति ने बर्तन नहीं धोए, पूछने पर झगड़ने लगे।” यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
पति ने साध ली चुप्पी
वहीं, जब पुलिस ने पति से सवाल किया तो वह कुछ भी नहीं बोल पाया और चुप्पी साध ली।
समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी और अभी कोई संतान नहीं है। यह घटना अब गांव में चर्चा का विषय बनी हुई हैजहां लोग इसे लेकर मुस्कुरा भी रहे हैं और हैरान भी हैं