मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 17 जिलों में हो सकती है जोरदार वर्षा

barish

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 17 जिलों में जोरदार वर्षा हो सकती हैसोमवार से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है, विशेषकर रीवा, शहडोल, और सागर संभाग में। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम प्रणाली मंगलवार को झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है। गहरा अवदाब का क्षेत्र कोलकाता के पास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके प्रभाव से सोमवार से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा होने के आसार हैं। विशेषकर रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उधर, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम एवं रीवा में तीन और दमोह में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम प्रणाली

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में कोलकाता के पास गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, पटियाला, शाहजहांपुर, बलिया से गहरे अवदाब के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

 

इसे भी पढ़ें-  शहर में पार्किंग के लिए जगह नहीं, कोतवाली थाने का परिसर बैरिकेडिंग लगाकर बंद! त्योहारों की भीड़ में आम जनता आखिर कहां खड़े करे वाहन? देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प लेकर काम करने वाली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल, खाली पड़े थाना परिसर का उपयोग आम नागरिकों के लिए क्यों नहीं?
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श