उत्तरप्रदेशFEATUREDराष्ट्रीय

संभल बवाल की बरसी: शहर छावनी में तब्दील, हाई अलर्ट; मस्जिद के आसपास ड्रोन निगरानी, PAC-RAF की भारी तैनाती

संभल बवाल की बरसी: शहर छावनी में तब्दील, हाई अलर्ट; मस्जिद के आसपास ड्रोन निगरानी, PAC-RAF की भारी तैनाती

संभल बवाल की बरसी: शहर छावनी में तब्दील, हाई अलर्ट; मस्जिद के आसपास ड्रोन निगरानी, PAC-RAF की भारी तैनाती।संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक वर्ष के पूरा होने पर कोई जश्न या शोक सार्वजनिक न मनाए इसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। शहर में पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया गया है। रविवार को दिनभर पुलिस की निगरानी बनी रही। जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

एएसपी कुलदीप सिंह सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिससे क्रियाशील कैमरों की स्थिति की जानकारी रहे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर टीम निगरानी कर रही है। किसी ने शोक या जश्न को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की तो कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button