पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में खाया ज़हर, सभी की मौत। उत्तराखंड के एक परिवार ने हरियाणा के पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिवार में माता-पिता, तीन बच्चे और पति-पत्नी शामिल थे. परिवार पंचकूला में आयोजित बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आया था. कार्यक्रम के बाद देहरादून वापस जाते हुए पूरे परिवार ने जहर खाकर जान दे दी. सभी के शव एक कार से बरामद हुए हैं।
#WATCH | Panchkula, Haryana | DCP Panchkula Himadri Kaushik says, "We received information that six people have been brought to Ojas Hospital. When we reached here, we found out that they are all dead. Another person was brought to the Civil Hospital, Sector 6; he has also been… pic.twitter.com/2IjADdk3P5
— ANI (@ANI) May 27, 2025
हरियाणा के पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. कार में बैठकर माता-पिता और बच्चों ने जहर खा लिया. पुलिस ने सात शव बरामद किए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि सभी सातों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर खाकर आत्महत्या करने वाला परिवार उत्तराखंड का बताया जा रहा है, जो पंचकूला में रहता था. मरने वालों में एक कपल और उनके तीन बच्चों के साथ परिवार के बुजुर्ग शामिल थे. जिस कार में सभी के शव मिले. उस कार का नंबर देहरादून का बताया जा रहा है. अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
कार में मिले सभी के शव
परिवार उत्तराखंड का था, लेकिन उन्होंने पंचकूला के मकान नंबर 1204 के सामने देहरादून नंबर वाली कार में जहर खाया. पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोमवार रात को मिली. जब रात को लगभग 11 बजे उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक कार पंचकूला के सेक्टर-27 में खड़ी है, जिसके अंदर कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है.
पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकालकर उन्हें पंचकूला के सेक्टर 26 के एक प्राइवेट अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है और सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. कार में 7 लोग थे. डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. सभी अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे. मृतकों की पहचान देशराज मित्तल और प्रवीण मित्तल के साथ उनके परिवार के रूप में हुई.
बिजनेस में हो गया था घाटा
पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि प्रवीण ने हाल ही में देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने अपने बिजनेस में खूब पैसा लगाया था. लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई थी. ऐसे में बिजनेस में आए घाटे की वजह से प्रवीण का परिवार बुरी तरह से कर्ज में डूब गया था. उनके परिवार का गुजारा भी बेहद मुश्किल हो गया था. इसलिए परिवार ने खुदकुशी कर ली.
कथा से लौट रहा था परिवार
प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का कदम उठाया. पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया। पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में खाया ज़हर, सभी की मौत
