इंदौर में दिल दहला देने वाली आग: सिलेंडर ब्लास्ट से 6 की मौत, इलेक्ट्रिक कार बनी हादसे की वजह
इंदौर में दिल दहला देने वाली आग: सिलेंडर ब्लास्ट से 6 की मौत, इलेक्ट्रिक कार बनी हादसे की वजह

इंदौर में दिल दहला देने वाली आग: सिलेंडर ब्लास्ट से 6 की मौत, इलेक्ट्रिक कार बनी हादसे की वजह। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इंदौर में दिल दहला देने वाली आग: सिलेंडर ब्लास्ट से 6 की मौत, इलेक्ट्रिक कार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार देर रात चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि कुल 4 गैस सिलेंडर फटे, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और मकान का एक हिस्सा ढह गया। धमाका इतना तेज था कि अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शुरुआती कार्रवाई में 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसा इतना भयावह क्यों हुआ?
इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट
घर में रखे 4 गैस सिलेंडरों में लगातार विस्फोट
इलेक्ट्रॉनिक लॉक, बिजली जाते ही दरवाजे नहीं खुले
मकान का हिस्सा ढह गया, लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला
- पारिवारिक कार्यक्रम बना हादसे की वजह
घटना के समय घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी वहां ठहरे हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई।
हादसे में जान गंवाने वाले
- विजय सेठिया (65 वर्ष)
- छोटू सेठिया (22 वर्ष)
- सुमन (60 वर्ष)
- मनोज (65 वर्ष)
- सिमरन (30 वर्ष)
- राशि सेठिया (12 वर्ष)








