Site icon Yashbharat.com

कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबियत

images 12

कटनी। उमरियापान क्षेत्र तिघरा में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की अचानक तबियत बिगड़ गई। मोटे अनाज की श्रेणी में आने वाले कोदो की रोटी खाने के बाद परिजनों को बेचैनी, चक्कर आने और उल्टियां होने के बाद एक-एक कर परिवार के सात सदस्यों के बेहोश हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पीडि़तों को उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया गया। मामला उमरियापान थाना क्षेत्र का है। जहां रात के समय घर में भोजन में कोदो की रोटी परिवार ने एक साथ खाई थी।

जिसके कुछ समस बाद ही परिजनों की तबियत बिगडऩे लगी सभी को अस्पताल लाया गया। बीमार हुए लोगों में गंगा बाई आदिवासी 53 वर्ष, सुंदरिया बाई गौड़ 65 वर्ष, संगीता आदिवासी 32 वर्ष, भगत सिंह आदिवासी 54 वर्ष, भूपेन्द्र सिंह 35, संतोषी बाई आदिवासी 25, मयंक आदिवासी 6 शामिल थे। जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर उमरियापान स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां सभी का इलाज किया गया

Exit mobile version