Headphones Side Effects: 25 साल में 100 करोड़ युवा हो जाएंगे बहरेपन के शिकार, हेडफोन का इस्तेमाल बन रहा खतरनाक

Headphones Side Effects: 25 साल में 100 करोड़ युवा हो जाएंगे बहरेपन के शिकार, हेडफोन का इस्तेमाल बन रहा खतरनाक, आज सड़क पर, रेलवे स्टेशन पर, कोचिंग सेंटर, कॉलेज, स्कूल सभी जगहों पर आपको ऐसे युवा नजर आएंगे जिनके कान में एक छोटी-सी डिवाइस नजर आएगी। ऐसी डिवाइस पहले उन बुजुर्गों के कान में दिखाई देती थी जिन्हें कम सुनाई देता था, लेकिन आज यह फैशन बन चुका है। जिसके पास स्मार्टफोन है वह गाने सुनने या फोन पर बात करने के लिए हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन वह यह नहीं जानता है कि यह उसके लिए कितना खतरनाक है।

WHO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

हम और आप हेडफोन का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन शायद इसके साइड इफेक्ट के बारे कभी सोचा ही नहीं है। हेडफोन, ईयरफोन और ईयरबड्स हमारी सेहत पर इतना गहरा असर डाल रहे हैं कि उन्हें मीठा जहर कहा जा सकता है। फैशन कहें या शौक जो भी हो लेकिन हेडफोन का इस्तेमाल आने वाली पूरी पीढ़ी को बहरा बना देगा।

Headphones Side Effects: 25 साल में 100 करोड़ युवा हो जाएंगे बहरेपन के शिकार, हेडफोन का इस्तेमाल बन रहा खतरनाक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2050 तक दुनिया के करीब 100 करोड़ लोग बहरे हो जाएंगे और इनकी उम्र 12 से 35 साल के बीच होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार में से प्रत्येक 1 शख्स हेडफोन-ईयरफोन के कारण बहरा हो जाएगा।
हेडफोन-ईयरफोन के कारण 25% लोग बहरेपन की चपेट में

संगठन की गाइडलाइंस के मुताबिक मौजूदा समय में 12 से 35 साल तक के करीब 50 करोड़ लोग अलग-अलग कारणों से बहरेपन की चपेट में हैं। इनमें से 25% ईयरफोन, ईयरबड्स या हेडफोन पर तेज आवाज में लगातार कुछ सुनने वाले हैं। करीब 50% लोग लंबे समय तक आसपास बजने वाले तेज म्यूजिक, क्लब, डिस्कोथेक, सिनेमा, फिटनेस क्लासेज, बार या किसी अन्य तेज साउंड के संपर्क में आने के कारण बहरे हो रहे हैं।

गजब लुक के साथ लॉन्च हुआ 64GB स्टोरेज वाला Realme C55 स्मार्टफोन

हेडफोन का कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

किसी भी पर्सनल डिवाइसों में वॉल्यूम का लेवल 75 डेसीबल (db) से 136 डेसीबल तक रहता है, हालांकि अलग-अलग देशों में इसका लेवल भी अलग-अलग हो सकता है। औसतन 75db से 105db के बीच ही वॉल्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर एपल वॉच 90 से अधिक db होने पर अलर्ट जारी करती है। कानों के लिए सबसे सुरक्षित वॉल्यूम 20-30db है

Exit mobile version