HDFC बैंक ने बॉन्ड के जरिए जुटाए $1.75 अरब, 2008 के आर्थिक संकट के बाद से सबसे बड़ी विदेशी फंडिंग
HDFC बैंक ने बॉन्ड के जरिए जुटाए $1.75 अरब, 2008 के आर्थिक संकट के बाद से सबसे बड़ी विदेशी फंडिंग
मुंबई/GIFT सिटी: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड (Senior Unsecured Bonds) के ज़रिए 1.75 अरब डॉलर (करीब ₹17,000 करोड़) जुटाए हैं। साल 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट (Global Financial Crisis) के बाद किसी भारतीय बैंक द्वारा विदेशी डेट मार्केट से जुटाई गई यह सबसे बड़ी रकम है। बैंक ने यह फंड अपनी GIFT सिटी ब्रांच के माध्यम से जारी किया है।
दो हिस्सों (Dual-Tranch) में जारी हुए बॉन्ड
बैंक ने इस इश्यू को 144A रूट के ज़रिए दो हिस्सों में विभाजित किया है (जिसके तहत फंड के बदले कोई सिक्योरिटी नहीं रखनी होती है):
3 साल का बॉन्ड: $500 मिलियन डॉलर (ब्याज दर: 5.159%, मैच्योरिटी: 26 अगस्त 2029)। Price Guidance: T+88 bps।
5 साल का बॉन्ड: $1.25 अरब डॉलर (ब्याज दर: 5.401%, मैच्योरिटी: 26 अगस्त 2031)। Price Guidance: T+100 bps।
भुगतान: निवेशकों को हर छह महीने में ब्याज (कूपन) का भुगतान किया जाएगा।
रेटिंग और लिस्टिंग
क्रेडिट रेटिंग: मूडीज (Moody’s) ने इन बॉन्ड्स को Baa3 और S&P ग्लोबल ने BBB की रेटिंग दी है।
लिस्टिंग: यह बॉन्ड इंडिया INX (India INX) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट किए जाएंगे।
अन्य बैंकों ने भी जुटाया विदेशी फंड
RBI की एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ECB) के लिए रियायती स्वैप विंडो का फायदा उठाते हुए हाल ही में कई भारतीय बैंकों ने विदेशी फंड जुटाया है:
IDFC फर्स्ट बैंक: $500 मिलियन डॉलर
कोटक महिंद्रा बैंक: $650 मिलियन डॉलर
अन्य लेंडर्स: ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी इसी रास्ते से बड़ी रकम जुटाई है।