HCL Tech: शीर्ष आईटी कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक्नालॉजी (HCL Tech) में शिव नाडर कंपनी के चेयरमैन पद से हट गए हैं।
उनके स्थान पर उनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा ने कंपनी की कमान संभाल ली है।
रोशनी कंपनी की मुखिया होंगी, जबकि पिता शिव नाडर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ स्ट्रेटजी आफिसर बने रहेंगे। बता दें कि रोशनी नाडर 36800 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला हैं।
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2020 तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 31.7 % बढ़कर 2925 करोड़ रुपए का रहा।
HCL Tech कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए इन बदलावों के बारे में बताया।
कंपनी की ओर से कहा गया कि शिव नाडर कंपनी के एमडी और चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर बने रहेंगे जबकि चेयरमैन पद अब उनकी बेटी रोशनी नाडर संभालेंगी।
यहां आपको बता दें कि HCL Tech की नई चेयरपर्सन 338 वर्षीय रोशनी नाडर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। IIFL वेल्थ हारुन रैकिंग 2019 के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 36800 करोड़ रुपए की है।
वे अभी तक HCL कंपनी के साथ बतौर सीईओ और गैर कार्यकारी निदेशक के रुप में जुड़ी थी। बता दें कि रोशनी ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की।
इसके बाद उन्होंने अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन की पढ़ाई की और बाद में केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।
