FEATUREDLatestराष्ट्रीय

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष-बीजेपी के कविंद्र गुप्ता होंगे लेटिनेंट गवर्नर, लद्दाख की कमान

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष-बीजेपी के कविंद्र गुप्ता होंगे लेटिनेंट गवर्नर, लद्दाख की कमान

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष-बीजेपी के कविंद्र गुप्ता होंगे लेटिनेंट गवर्नर, लद्दाख की कमान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों के राज्यपालों और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल का पद सौंपा गया है.

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष-बीजेपी के कविंद्र गुप्ता होंगे लेटिनेंट गवर्नर, लद्दाख की कमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों के राज्यपालों और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुष्पपति अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

लद्दाख के मौजूदा राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है.

राष्ट्रपति की ओर से लिए गए कई नए फैसलों के तहत ये नई नियुक्तियां की गईं. एक दिन पहले ही उन्होंने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को मनोनीत किया था, जिनमें पूर्व राजनयिक हर्ष श्रृंगला, प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम, इतिहासकार मीनाक्षी जैन और केरल के शिक्षक सदानंदन मास्टर शामिल हैं.

Back to top button