Latest

Haryana Election Result 2019 LIVE Updates 43 पर BJP, 33 Congress व JJP 6 पर आगे, मनोहर, दुष्‍यंत चौटाला, संदीप सिंह आगे

चंडीगढ़। Haryana Election Result 2019 LIVE मतगणना शुरू हो गई है। अभी डाक मतों की गिनती हो रही है। डाक मतों की गणना के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती हो रही है। सीटों के रुझान लगातार मिल रहे हैं। इनमें 41 भाजपा आगे है। 31 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जेजेपी भी 11 सीटों पर आगे है। दोपहर तक 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाने की संभावना है। कड़ी सुरक्षा के बीच ठीक सुबह आठ बजे  मतगणना शुरू हुई। सुबह दस बजे तक अधिकतर सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला संभव है।

पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी।

अभय चौटाला, ओमप्रकाश धनखड़ और कृष्‍णलाल पंवार पीछे, रणदीप सुरजेवाला भी पीछे चह रहे हैं

पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी।

10.20 AM : हरियाणा में रुझान के आकड़े बदले। अभी भाजपा 43, कांग्रेस 33 और जेजेपी 6 सीटों पर आगे।

10.17 AM: बादली में चौथा राउंड कांग्रेस आगे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड  पिछड़े।

10.13 AM: उचाना में जेजेपी के दुष्‍यंत चौटाला को बढ़त। दूसरे राउंड तक 6178 मतों से आगे। दुष्यन्त चौटाला को 12051 मत मिले। भाजपा की प्रेमलता को 5873 वोट मिले।

10.11 AM : हरियाणा में भाजपा 41 सीटों, कांग्रेस 33 सीटों और जेजेपी 11 सीटों पर आगे। अन्‍य को सात सीटों पर बढ़त।

10.08 AM : इसराना सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को बढ़त। हरियाणा के परिवहन मंत्री  भाजपा के कृष्णलाल पंवार पीछे।

10.04 AM: बेरी सीट पर दूसरा राउंड खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघुवीर करीब 1400 वोटों से आगे।

10.03 AM: हरियाणा में भाजपा को अब तक 44 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस 30 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे।

10.00 AM: भाजपा उम्‍मीदवार और विधानसभा स्‍पीकर कंवरपाल गुर्जर पीछे चल रहे हैं।

9.59 AM : हरियाणा में रुझानों में लगातार बदलाव। अब भाजपा 43 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे।

9.54 AM: हरियाणा में दो मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और कैप्‍टन अभिमन्‍यु पीछे चल रह‍े हैं।

9.45 AM: भाजपा की अब 41 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस को 35 सीटों पर आगे।

9.41 AM: बेरी विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस पार्टी के डा. रघुबीर सिंह कादियान 500 वोटों से आगे।

9.40 AM : कैथल विस में दूसरे राउंड में भाजपा के लीला राम 2423  मतों से आगे व कांग्रेस के रनदीप सिंह सुरजेवाला पीछे।

9.39 AM : कुरुक्षेत्र के लाडवा से कांग्रेस मेवा सिंह आगे।

9.38 AM : सिरसा रानियां विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड में आजाद प्रत्याशी रणजीत सिंह 6000 वोटों से आगे दूसरे स्थान पर हेलोपा के गोविंद कांडा।  शाहाबाद मारकंडा  पहले राउंड में जजपा आगे।

9.32 AM: अंबाला छावनी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आगे, दूसरे पर आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा और तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रेनु अग्रवाल।

9.31 AM : पुन्‍हाना विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त। साढ़ौरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेणु बाला को 2 राउंड में 4396 वोट की लीड।

9.30 AM: पिहोवा में पहले राउंड में भाजपा के संदीप सिंह आगे हैं।

9.28 AM: हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों का रुझान आए सामने। भाजपा को 45 सीटों पर बढ़त। 32 सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस। आठ विधानसभा क्षेत्रों में जननायक जनता पार्टी ने बनाई बढ़त। एक सीट पर इनेलो और 4 पर अन्य आगे।

9.25 AM: कैथल के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन आगे दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर भाना।

9.23 AM: अंबाला छावनी से स्वास्थ्‍य मंत्री अनिल विज  आगे,  विज 4165, आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा 3945 और कांग्रेस तीसरे नंबर पर । असंध में भाजपा के बख्शीश  आगे। दूसरे नंबर पर आजाद प्रत्‍याशी संजय मेहला।

9.21 AM: पहले राउंड में विधानसभा क्षेत्र कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 2500 वोटों से आगे, जजपा के सतविंदर राणा दूसरे नंबर पर।

9.19 AM: झज्जर में जेजेपी को बढ़त।  कांग्रेस से गीता भुक्कल झज्जर से पिछड़ी। कुरुक्षेत्र के थानेसर सीट से भाजपा 408 मत से आगे।

9.16 AM: कैथल विधानसभा में 750 वोटों से भाजपा के लीला राम आगे। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला पीछे।

9.12 AM: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 87 के रुझान आए सामने। भाजपा प्रत्याशियों ने 51 सीटों पर बनाई बढ़त । कांग्रेस के 27 प्रत्याशी चल रहे आगे। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने छह, इनेलो ने एक और अन्य ने 2 सीटों पर ले रखी बढ़त।

9.06 AM : ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए तीन राउंड की मतगणना में इनेलो नेता अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं। बादली के पहले राउंड में धनखड़ पीछे। कांग्रेस के कुलदीप वत्स आगे। कुरुक्षेत्र में थानेसर से पहले राउंड में भाजपा आगे। बादली में पहले राउंड में 331 वोटों से कांग्रेस आगे।

9.04 AM : जुलाना में पहले राउंड में जजपा आगे। नारनौंद से भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु आगे। रोहतक से  भाजपा के मनीष ग्रोवर आगे। उकलाना से जजपा के अनूप धानक आगे। आदमपुर विधानसभा से कुलदीप बिश्नोई लगभग 3500 वोट से आगे।

9.00 AM : हरियाणा में अभी तक 87 सीटों के रुझान सामने आए। 52 पर भाजपा, 27 पर कांग्रेस, एक पर इनेलो, छह पर जजपा और दो पर अन्य आगे।

8.59 AM :तोशाम से कांग्रेस की किरण चौधरी आगे। महम से कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी आगे। गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, रेवाडी से भाजपा आगे। हांसी से भाजपा के विनोद भ्याना आगे

8.58 AM :अंबाला, अंबाला कैंट, टोहाना, घरौंडा, नीलोखेडी़, करनाल व असंध से बीजेपी आगे

8.57AM : हरियाणा में अभी तक 86 सीटों के रुझान आए सामने। 54 पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस, एक पर इनेलो, छह पर जजपा और दो पर अन्य आगे

8.56AM : गोहाना से राजकुमार सैनी आगे। टोहाना से भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला आगे।

8.54 AM : दादरी में भाजपा प्रत्याशी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट आगे।  डबवाली से कांग्रेस आगे। पहले राउंड के बाद डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग 2360 वोटों से आगे।

8.50 AM: घरौंडा में बीजेपी के हरविंद्र कल्याण 1908 वोट से आगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply