Site icon Yashbharat.com

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: वोटिंग जारी, अब तक 9.53 फीसदी मतदान

IMG 20230822 WA0009

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: वोटिंग जारी, अब तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब मतदाता की बारी आ गई है। 5 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 बजे से सभी 90 सीटों पर एक साथ मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से मौजूदा सांसद मनोहर लाल ने सबसे पहले वोट किया और लोगों से भारी मतदान की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मतदान किया। इसी तरह ओलंपिक खिलाड़ी मनु भाकर ने कैथल वोट डाला। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। नीचे देखिए मतदान के फोटो-वीडियो

जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के लिए वोटों की गिनती 8 अक्टूबर, मंगलवार को होगी। हरियाणा में हर की तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी कुल 90 में से 88 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

प्रमुख उम्मीदवार जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा नेता और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा सीट), विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई सीट), कांग्रेस की विनेश फोगाट (जुलाना), इनेलो के अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद सीट), जेजेपी के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां) सीट), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट सीट) और ओपी धनखड़ (बादली सीट), AAP के अनुराग ढांडा (कलायत)। निर्दलीय उम्मीदवारों में भारत की सबसे अमीर महिला ओपी जिंदल ग्रुप की मानद चेयरमैन सावित्री जिंदल (हिसार सीट) के अलावा रंजीत चौटाला (रानिया सीट) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट सीट) शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: एक नजर प्रमुख आंकड़ों पर

  • 20629 मतदान केंद्र पूरे प्रदेश में
  • 1031 उम्मीदवार मैदान में
  • 930 पुरुष उम्मीदवार
  • 101 महिला प्रत्याशी
  • 2.03 करोड़ से अधिक मतदाता
  • 1.07 करोड़ पुरूष मतदाता
  • 95.77 लाख महिला वोटर्स
  • 467 ट्रांसजेंडर मतदाता

कितनी पार्टी चुनाव मैदान में

भाजपा और कांग्रेस ने 89-89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने एक सीट सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी है। वहीं हिसार सीट से भाजपा प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था और गोपाल कांडा को समर्थन दिया है।

वहीं, जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के बीच भी है। जेजेपी 66 सीट पर, तो आजाद समाज पार्टी 12 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बसपा और इनेलो भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 51 सीट पर इनेलो, तो 35 सीट पर मायावती की पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं।

मतदान के लिए जरूरी दस्तावेज… वोटर्स के लिए जरूरी नियम

  • मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज का उपयोग किया सकता है, जिनमें आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक शामिल है।
  • इनके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों या विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र और दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड भी मान्य होगा।
  • चुनाव अधिकारी उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, मतदाताओं को मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई मतदाता मोबाइल के साथ पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • मतदान सुबह 7 बजे से शुरू जाएगा। आधिकारिक रूप से शाम 6 बजे तक मतदान का समय है, लेकिन 6 बजे पहले कतार में लगने वाले लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार होगा।
  • मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई व्यक्ति वाहन नहीं ले जा सकेगा। जो लोग उल्लंघन करेंगे, उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों की इस पर खास नजर होगी।
Exit mobile version