Site icon Yashbharat.com

नताशा के साथ खत्म हुआ हार्दिक का रिश्ता, अगस्त्य के पापा पांड्या ने चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविच से अलग होने की घोषणा की

hardik pandya

cricket: नताशा के साथ खत्म हुआ हार्दिक का रिश्ता, अगस्त्य के पापा पांड्या ने चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविच से अलग होने की घोषणा की । हार्दिक ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आईपीएल 2024 के दौरान नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल से भारतीय खिलाड़ी की तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, उन्होंने बेटे के साथ वाली तस्वीरों को रहने दिया था। अब दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

हार्दिक ने किया नताशा से अलग होने का फैसला

हार्दिक पांड्या ने नताशा से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया कि जरिए दी। उन्होंने लिखा, “4 साल तक साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर आपसी सम्मान और संगति का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया। हमें अगस्त्य मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम सह-पालक होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें जो हम कर सकते हैं। हम ईमानदारी से आपसे इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें गोपनीयता प्रदान करने के लिए समर्थन और समझ का अनुरोध करते हैं।”

Exit mobile version