Latest

Happy Teachers day 2020: इन मैसेज और कोट्स के जरिए बनाएं शिक्षक दिवस को खास

नई दिल्ली। Happy Teachers Day 2020: टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। हर किसी की ज़िंदगी में शिक्षक का बहुत महत्व होता है।

सफलता की पहली सीढ़ी गुरु ही होता है जिसके माध्यम से हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। बचपन से ही हमने देखा है कि इस दिन सभी छात्र-छात्राएं शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है।

अगर नहीं, तो चलिए इस दिन के इतिहास के बारे में जान लेते हैं।

5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म हुआ था।

उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस महान राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया एक विद्यालय है जहां से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

सर्वपल्ली राधा कृष्णन् का कहना था कि जीवन में कभी भी कुछ अच्छा और ज्ञानवर्धक सीखने को मिले तो उसे तुरंत ही आत्मसात करना चाहिए।

वह अपने छात्रों को पढ़ाते समय उनको पढ़ाई कराने से ज्यादा उनके बौद्धिक विकास पर ध्यान देते थे।

एक बार राधा कृष्णन के कुछ शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा। इसे लेकर जब वे उनसे अनुमति लेने पहुंचे तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा।

इसके बाद से ही 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आपको बता दें कि पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।

तो अगर आप भी इस दिन को अपने शिक्षकों के लिए खास बनाना चाहते हैं, तो इन कोट्स को शेयर कर सकते हैं।

जीने के लिए अपने पिता का ऋणी हूं, पर अच्छे से जीने के लिए अपने गुरु का- अलेक्जेंडर द ग्रेट

teachers day1(1)

एक गुरु जो अपने शिष्यों को सीखने के लिए प्रेरित किये बिना ही सीखाता है वह ठंडे लोहे पर चोट करने के समान है।- होरेस मेन

teachers day2

Back to top button