Site icon Yashbharat.com

तेवरी में बीती रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानों और मकानो ताला तोड़ा क्षेत्र मे मचा हड़कंप

IMG 20250623 WA0034

तेवरी में बीती रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानों और मकानो ताला तोड़

कटनी- गत रविवार सोमवार की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरी में भारी उत्पात मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक आधा दर्जन से भी अधिक दुकानों और मकानो का ताला चटकाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम तेवरी में मुकेश सेन के घर का ताला तोड़कर वहां से लगभग 10 लाख रुपए से भी अधिक नगदी और सोने चांदी के जेवरात पार किए हैं। इसके साथ ही बदमाशों ने अज्जू सोनी की सोने चांदी की दुकान का भी ताला तोड़ा। अज्जू सोनी की सोने चांदी की दुकान का सारा माल दुकानदार अपने साथ समेट कर घर ले जाता था जिस कारण चोरों को वहां कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके अलावा विमल चक्रवर्ती के घर सहित आधा दर्जन से भी अधिक दुकानों और घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने में पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version