Gwalior Adultration News: फूड सेफ्टी विभाग की ओर से शहर से पिछले कुछ महीनों में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। 15 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जिसमें घी,दूध,पनीर से लेकर दही तक विभिन्न प्रतिष्ठानों के अवमानक आए हैं।
सैंपल रिपोर्ट में फर्म जय बजरंग डेयरी पता-मोतीझील ग्वालियर का पनीर अवमानक,फर्म चेतन नमकीन पता बंधा बेहट रोड, ग्वालियर के नमकीन बनाने के लिये जिस रिफाइण्ड सोयाबींन तेल का उपयोग किया जा रहा था वह जांच में अवमानक स्तर का पाया गया।
- फर्म बालाजी डेयरी डी डी नगर से लिया गया पनीर का नमूना अवमानक ,पाल डेयरी पता दशहरा मैदान डी डी नगर से लिये गये दूध एवं घी के नमूने, फर्म न्यू शीतला डेयरी पता पुलिस चौकी के पास, पंत नगर से लिये गये दूध एवं पनीर,हेमसिंह की परेड पर वाहन क्रमांक एम पी 07 एल 7284 रोककर लिया गया सप्रेटा दूध का नमूना प्रोहिविटेड पाया गया।
