Site icon Yashbharat.com

सनशाइन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया श्रद्धा और ज्ञान का पर्व गुरु पूर्णिमा

IMG 20250710 WA0037 1

सनशाइन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया श्रद्धा और ज्ञान का पर्व गुरु पूर्णिम

कटनी। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सनशाइन एकेडमी रायवाड़ा में गुरु पूर्णिमा के पर्व को बहुत ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिको ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के बारे में बताते हुए बताया की गुरु पूर्णिमा एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से भरपूर पर्व है। जिसे गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को आता है और इसे महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस पर्व में बच्चों ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की कहानी के माध्यम से गुरु भक्ति और समर्पण की भावना को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया l शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि यह दिन हमें यह सिखाता है कि हमें अपने गुरु के प्रति आदर धन्यवाद और विनम्रता रखनी चाहिए। गुरु पूर्णिमा पर हम अपने शिक्षको मार्गदर्शकों और माता-पिता को धन्यवाद देते हैं, यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में उनके बताएं मार्ग पर चले और उन्हें गर्व महसूस कराये l इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमति जूही जैन और वाइस प्रिंसिपल श्रीमति शबनम अख्तर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमाँ गुरु की भूमिका को समझने और उनका आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण दिन है जो हर किसी को ज्ञान अनुशासन और आत्मिक प्रगति की और प्रेषित करता है। इसके साथ ही स्कूल की इंचार्ज श्रीमति नाजनीन मैम ने गुरु के महत्व को समझाते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की l

Exit mobile version