श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी
माधव नगर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतवेला ट्रस्ट, माधव नगर के तत्वावधान में भव्य ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
प्रभात फेरी के दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी, शबद-कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मार्गभर गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया और संगत को गुरुवाणी, नाम सिमरन तथा गुरु की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और श्रद्धाभाव के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य गुरु नानक देव जी के सेवा, सिमरन, प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रभात फेरी में संगत की बड़ी संख्या में सहभागिता और सेवा भावना ने आयोजन को विशेष बना दिया।
आयोजन के समापन पर अमृतवेला ट्रस्ट, माधव नगर की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने कहा कि संगत के सहयोग और सेवाभाव से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
धन-धन श्री गुरु नानक देव जी। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

