Site icon Yashbharat.com

Guna Bus Accident गुना की घटना के बाद कटनी पुलिस सख्त, पन्ना तिराहे पर कुठला पुलिस एवं RTO की संयुक्त कार्रवाई

wp 17037744724918535390706088349110

Guna Bus Accident गुना में बस में लगी आग के बाद कटनी पुलिस हरकत में आई है। हालांकि आज तो बसों के फिटनेस की जांच चलती रही पर यह कब तक चलेगी कहा नहीं जा सकता।  पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  मनोज केड़िया के निर्देशन में तथा श्रीमती ख्याति मिश्र नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मार्गदर्शन में थाना कुठला पुलिस द्वारा आरटीओ के साथ में पन्ना तिराहे पर संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई ।

ज्ञातव्य हो कि विगत दिवस को जिला गुना में हुई बस दुर्घटना की वजह से प्रशासन हरकत में आया है और इसी के चलते आज पन्ना तिराहे पर आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के द्वारा अपने अपने स्टाफ के साथ पन्ना तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग की गई जिसमें कुल 30 बसों को चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान बसों में अलग-अलग कमियां पाई गई। जैसे ड्राइवर का वर्दी में ना होना, दस्तावेज की कमी, नंबर प्लेट सही ना होना, ओवरलोडिंग आदि। इन्हीं कमियों के कारण चालान किए गए तथा ₹10000 सामान शुल्क वसूल किया गया वाहन चेकिंग के द्वारा ई रिक्शा चालकों को भी पर भी कार्रवाई करते हुए चार ई रिक्शा जप्त किए गए।

Exit mobile version